तपते पहाड़ आने वाले दिनों में राहत के आसार, प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम के करवट बदलने की पूरी संभावना जताई गई है। प्रदेश के 11 जिलों में आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की संभावना के बीच ऊना में 19 अप्रैल को गर्मी का 25 साल का रिकार्ड टूटा।

ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में वर्ष 1997 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। धर्मशाला और शिमला में न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 20 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने 20 व 21 अप्रैल को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।