HRTC चालक सीमा , इंटर-स्टेट बस चलाने वाली पहली महिला चालक बनी

उज्वल हिमाचल व्यूरो। शिमला

HRTC चालक सीमा , इंटर-स्टेट बस चलाने वाली पहली महिला चालक बनी
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी महिला चालक ने इतिहास रचा है। वह प्रदेश की पहली ऐसी महिला बस चालक बन गई हैं, जिसने एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए बतौर महिला चालक बस चलाई है। बुधवार सुबह सीमा ने शिमला- चंडीगढ़ रूट पर बस चलाकर महिला सशक्‍तीकरण की नई मिसाल पेश की है।

सोलन से है सीमा

31 वर्षीय सीमा सोलन के अर्की से है और उन्होंने अपने शौक को जुनून में बदल दिया। निगम में महिला बस चालक सीमा ठाकुर बुधवार को पहली बार शिमला से चंडीगढ़ बस चलाई। यह बस शिमला से 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई। चंडीगढ़ से 12:30 बजे सीमा शिमला के लिए रवाना हुई हैं। बता दें कि अभी तक सीमा ठाकुर शिमला-सोलन से इलेक्ट्रिकल बस चलाती रही हैं। वहीं, शिमला में भी वह एचआरटीसी की टैक्सी सर्विस में सेवा देती रही हैं।