सांसद इंदु गोस्वामी कोरोना पॉजिटिव, अनुराग ठाकुर होम आइसोलेट

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी कोरोना पॉजिटिव पाई हैं। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वहीं सांसद के संक्रमित होन के बाद वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर होम आइसोलेट हो गए है। जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हिमाचल के सभी सांसदों ने भेंट की थी।

दिल्ली में हिमाचली सांसदों से की थी मुलाकात

इंदु गोस्वामी भी उस समय सभी सांसदों के साथ मौजूद थी। इस दौरान अनुराग ठाकुर भी उनके संपर्क में आए थे। जानकारी के अनुसार अब वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का बुधवार को कोरोना टेस्ट होगा। अनुराग ठाकुर का आज धर्मशाला में प्रस्तावित कार्यक्रम था। अब होम आइसोलेट होने के बाद बुधवार का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है।