राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…जैसे भजन सुनकर कांगड़ा शहर हुआ गुंजायमान

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

जैसे-जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रभु श्री राम के भक्ताें का जाेश भी बढ़ता है जा रहा है और जहग-जगह प्रभु श्रीराम की शाेभायात्रा और झांकियाें काे बढ़े ही उत्साह के साथ राम भक्ताें द्वारा निकाली जा रहीं हैं। इसी काे लेकर आज कांगड़ा में भी विभिन्न धार्मिक और सामाजित संगठनाें द्वारा भव्य शाेभायात्रा का आयाेजन किया गया।

कांगड़ा शहर श्री राम के जयकाराें से हुआ जूंयमान

इस यात्रा में हजाराें राम भक्ताें ने भाग लिया और पूरा का पूरा कांगड़ा शहर राममय हाे गया। इस माैके पर कांगड़ा शहर श्री राम के जयकाराें से जूंयमान हाे गया। कांगड़ा शहर में आज (शनिवार) काे शाेभायात्रा लगभग साढ़े 11 बजे बीरता के तारा मंदिर से इस यात्रा का शुभांरभ हुआ और शहर का चक्कर लगाते हुए दाेमेला चाैक, तहसील चाैक कांगड़ा से हाेते हुआ फिर अंत में नगर परिषद मैदान में शाेभायात्रा का समापन हुआ।

जगह-जगह प्रभु श्रीराम की निकाली झांकी

शाेभायात्रा के दाैरान जगह-जगह प्रभु श्रीराम की झांकी के रथ पर रामायण के पात्रों की झांकियां के साथ श्री राम के संकीर्तन करते हुए तमाम लोग सड़काें पर निकले और उन पर फूलों की बारिश की। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके साथ ही नगर परिषद कांगड़ा में शाेभायात्रा के दाैरान लंगर का आयाेजन किया गया और ऱाम भक्ताें में प्रसाद भी बांटा। इसके उपरांत नगर परिषद में ही भजन-कीर्तन का आयाेजन भी किया गया, िजसमें विभिन्न कलाकाराें झांकियां निकाली ओर प्रभु श्री राम का गुणगान किया। शोभायात्रा में किसी तरह की काेई बाधा न पड़े, इसके लिए कांगड़ा शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा भी पुख्या प्रबंध किए गए थे, ताकि वाहन चालकाें काे और अन्य लाेगाें परेशानी न हाे।

हजाराें लाेग कार्यक्रम में रहे माैजूद 

इस माैके पर कार्यक्रम के संजाेयक विनय गुप्ता, सहसंयाेजक प्रवेश परवना, विनाेद अग्रवाल, नरेंद्र त्रैहन, वीरेंद्र चाैधरी, मनु त्रिवेदी, रमेश हमेशी, अंचल धीमना, श्याम वर्मा, सतप्रकाश साेनी, साैरभ कुमार, कुलदीप, राजे श्याल, नीतु दमीर, चंपा देवी सहित कई धर्मिक और समाजिक संस्थाओं के कई कार्यकर्ता और हजाराें लाेग कार्यक्रम में माैजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा ने भी किया स्वागत

कांगड़ा शहर में निकाली गई प्रभु श्रीराम की शाेभायात्रा जैसे ही ब्लॉक कांग्रेस के कार्यालय में पहुंची, ताे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम के रथ और भक्ताें पर फूल बरसाए और आपने कार्यालय के पास स्वगात किया। इसके साथ ही वे रथ यात्रा के साथ चले और प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मनकाेटिया सहित, निशु माेंगरा ओबीसी के ब्लॉक अध्यक्ष, कर्ण शर्मा मनाेनित सदस्य नगर परिषद कांगड़ा, अनिल कुमार मनाेनित सदस्य नगर परिषद कांगड़ा, विंदू सैणी, संजय धीमान, बलदेव कुमार, रविंद्र धीमान, रुमेल सिंह, माेनिका चाैधरी व नीतू चाैधरी सहित कई ब्लाक कांग्रेस के सदस्य माैजू रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें