काेराेना पर काबू पाने के लिए जनता व सरकार का अहम याेगदान : काकू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

चलो गांव की ओर कोविड-19 तीसरी लहर के लिए कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंदेर काकू ने सावधान व सचेत रहने के लिए जनता से आग्रह किया कोविड-19 काबू पाने पर जनता व सरकार का धन्यवाद किया। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में जागृत अभियान चलाते हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि ठाकुर जयराम सरकार का गांव व शहरों में कोरोना-19 की दूसरी लहर से जिस कुशलता के साथ कोरोना-19 को हराया है व कार्य कुशलता के साथ निपटाया जा रहा है।

जनता को जागृत करने के लिए चौधरी सुरेंद्र काकू पूर्व विधायक कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के दूसरे चरण में जनता से संपर्क साधा जा रहा है। जनता जयराम सरकार के अनथक प्रयत्नों का धन्यवाद कर रही है व दिन-रात एक करके 18 घंटे काम करके प्रदेश की जनता व सीमाओं की रक्षा कर रहे है। मुख्य्मंत्री बनने की मिशाल पैश कर रहे हैं, जो की कई वर्ष तक याद रखा जाएगा।

साथ में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा की जयराम सरकार व जनता का कोरोना से लड़ाई लड़ने के योद्धाओं हर वर्ग के कर्मचारियों का स्वस्थ कर्मचारियों, डॉक्टर्स, आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों, ब्लॉक कर्मचारियों, प्रशासनीक कर्मचारियों, अध्यापक, बिजली, पानी, पीडब्लूडी, पुलिस कर्मचारियों व अन्य विभागों के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, युवा मंडलों व बुजुर्ग मंडलों का में धन्यवाद करता हूं।