भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा का गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

शैलेश शर्मा। चंबा

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा का प्रदेश के वन एवं खेल युवा मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, प्रदेश भाजपा के मुख्य सचेतक एवं भटियात हल्के के विधायक विक्रम जरयाल सहित जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा जो कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की औसल पंचायत के गांव खलंदर फाटी के मूल निवासी हैं का आज अपने गृह क्षेत्र में पहली बार पधारने पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार बनीखेत में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के वन एवं खेल युवा मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, प्रदेश भाजपा के मुख्य सचेतक एवं भटियात हल्के के विधायक विक्रम जरयाल सहित जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, इस मौके पर मौजूद भारी संख्या मे खेल प्रेमियों व लोगों ने वरुण का स्वागत कर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया अपने भव्य स्वागत से वरुण भी गदगद नजर आए। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया, जिसके पश्चात बनीखेत से ओपन जीप के माध्यम से बड़े काफिले के रूप मे उन्हें देवीदेहरा ले जाया गया, जहां रास्ते से गुजरने पर लोग उनका स्वागत करते नजर आए।