लमलेहड़ और द्रोगलु पंचायत में लाेगाें काे दी सरकारी याेजनाओं की जानकारी

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

ग्राम पंचायत लमलेहड़ और द्रोगलु में वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में साेमवार काे जन मानस को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरस्वती स्वर संगम धर्मशाला के कलाकारों द्वारा मनोरंजन के साथ लोगों को सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया। उसमे मुख्य योजनाएं रही, आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, स्वाबलंबन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना। वहीं, कलाकारों द्वारा हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी नुक्कड़ नाटकों व स्थानीय गीतों के माध्यम से अवगत करवाया और लोगों का मनोरंजन किया गया।

यह भी देखें : आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा का घेराव, 2022 में 68 चुनाव लड़ने का किया ऐलान…