गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण आहार के बारे में दी जानकारी

 जतिन लटावा। जोगिंदर नगर

बाल पोषण योजना के अंतर्गत आज 19 अप्रैल 2022 का भाजपा महिला मोर्चा का मंडल स्तरीय कार्यक्रम जोगिंदर नगर मंडल में किया गया! यहां पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण अहार के बारे में सारी जानकारी दी गई! बच्चों और महिलाओं को फल, जूस और पोष्टिक अहार बांटा गया!

आंगनबाड़ी टीचर और उनकी सहायक ने इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा का पूरा सहयोग किया और जोगिंदर नगर की महिला मोर्चा ने उन्हें सम्मानित भी किया| साथ ही प्रदेश भाजपा जय राम सरकार की बच्चों को कुपोषण से बचाव से सम्बंधित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा महीला मोर्चा की अध्यक्ष मेघना ठाकुर ने कहा कि वे इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए स्कूल प्रधानाचार्य ,स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों ,आंगनवाड़ी अध्यापिका व आशा वर्कर श्री मति रीना ठाकुर का विशेष रूप में हार्दिक धन्यवाद करती हैं।