भाजपा की चिंता करने की बजाय कांग्रेस की चिंता करें सुक्खू : भाजपा

एमसी शर्मा। नादौन

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य अनिता गर्ग, स्थानीय ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष विनोद पठानिया ने संयुक्त रूप से शनिवार को प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिए गए मीडिया में उस ब्यान पर जिसमें सुक्खू ने कहा था कि जयराम सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को विरोध की चिंगारी शांत करने का प्रयास करार दिया गया। इस ब्यान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सुक्खू को भाजपा की चिंता करने की बजाय अपनी और कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए। आए दिन विरोध की चिंगारियां कांग्रेस पार्टी में दिखाई दे रही हैंंए जो कि किसी से छुपी हुई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़े हुए हैं।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद प्रसांगिकता खो चुके हैं, इसलिए मात्र मीडिया में बने रहने की खातिर बयानबाजी करने तक सीमित होकर रह गए हैं। भाजपाईयों ने कहा कि सुक्खू और उनके कुछ साथी अलग.अलग बैठकें करके अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सुक्खू भाजपा की फिक्र छोड़ें और अपना सन्तुलन ठीक करें। जिस तरह की घटिया राजनीति सुक्खू नादौन में कर रहे हैं उससे इनके अपने समर्थक ही साथ छोड़ चुके हैं। सुक्खू बाहरी नेताओं से बयानबाजी करवा कर अब अपनी राजनीतिक दुकान चलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, परंतु उसमें भी सुक्खू को सफलता नहीं मिल रही है। जिस तरह से एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने राजनीति से ऊपर उठकर नादौन विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना शुरू किया है उससे सुक्खू असन्तुलित हो गए हैं। उनका चेहरा बेनकाब हुआ है।

Comments are closed.