स्कार्पियो खरीदने के बाद इंश्योरेंस पॉलिसी निकली फेक, मामला दर्ज

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

जिला मंडी के सुंदरनगर में एक स्कार्पियो खरीद मामले में गाड़ी की इंश्योरेंस पॉलिसी से छेड़छाड़ कर कनैड के रहने वाले देवेंद्र कुमार के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में देवेंद्र कुमार ने गाड़ी तो खरीद ली। लेकिन इंश्योरेंस पॉलिसी को अपडेट करवाते समय उन्हें ठगी का शिकार होने का पता चला। इस पर उन्होंने अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर मामले की शिकायत पुलिस थाना सुंदरनगर में कर दी है। वहीं इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत केे आधार पर शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले एचपी 56-8559 स्कॉर्पियो गाड़ी सरकाघाट निवासी प्रिथी पाल से खरीदी थी।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

इस शख्स ने यह गाड़ी जयसिंहपुर कांगड़ा निवासी विजय कुमार से खरीदी थी और इन दोनों के बीच आपसी लेन-देन बकाया था। इसके बाद प्रिथी ने गाड़ी उसे बेच कर 1 लाख का चेक भी दिया और आपसी सौदा होने के बाद विजय कुमार को एक लाख का एक्स्ट्रा अमाउंट शिकायतकर्ता द्वारा ही दिया गया। वहीं प्रिथी पाल के खाते में पैसे नहीं थे,जिस कारण उसका चेक बैंक से बाउंस होने के बाद उसके खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज करवा गया। प्रिथी पाल के कहने पर गाड़ी शिकायतकर्ता के नाम हो गई। मामले में शिकायतकर्ता के होश तब उड़ गए जब उन्होंने गाड़ी की इंश्योरेंस को अपने नाम करवाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय का रूख किया। जहां शिकायतकर्ता को दी गई इंश्योरेंस पॉलिसी झूठी पाई गई।

वहीं शिकायतकर्ता इसी इंश्योरेंस के आधार पर गाड़ी चलाता रहा। प्रिथी पाल द्वारा उन्हें दी गई इंश्योरेंस पालिसी पर एडिटिंग की गई थी। शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा इसकी जांच कर प्रिथी पाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिससे आरोपी किसी अन्य के साथ इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम न दे सके।

मामले पर क्या कहती है पुलिस

डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments are closed.