हिमाचल की संस्कृति व विरासत को दुनिया तक पहुंचाना हमारा संकल्प: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस 2024 तक अपना अध्यक्ष बना ले उनके लिए इतना ही काफी

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वाश हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल मे तीन बजट दिए जो कि एतिहासिक है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नही है इसकी प्रेक्टिकल संभावना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है।

उन्होंने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल हमारे बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी लॉकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। हिमाचल के संगीत में मिठास है जो कि पूरे देश मे चर्चित है, हमे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम अपनी इस विरासत को लुप्त नहीं होने देंगे पूरे विश्व मे पहुंचाएंगे यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा मैंने आपने संकल्प में कला और संस्कृतिक क्षेत्र चुना है और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा हमारा हिमाचल देव भूमि है और यह एक बड़ा कारण है कि हमारी संस्कृति बहुत अच्छी है। हमारे प्रदेश की पेंटिंग्स दुनिया मे कुछ भी प्रभाव छोड़ सकती है हमें इनको दुनिया तक पहुचना है। इस विषय मे राजनीतिक कटाक्ष से बेहतर है कि एक स्वर में हिमाचल को आगे लेजाने में काम करे। देश मे बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस के द्वारा सरकार पर उठाये जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2024 तक अपना अध्यक्ष बना ले यही काफी है।

Comments are closed.