जैक राइफल्स के भूतपूर्व सैनिक संपर्क रैली 28 को

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

जम्मू और कश्मीर राईफल्स रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए भूतपूर्व सैनिक संपर्क रैली का आयोजन 28 अप्रैल को पालमपुर में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा आयोजित की जाने वाली इस रैली में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्हें राज्य सरकार से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया जाएगा। इस रैली में चिकित्सा, कैंटीन, ईसीएचएस और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जम्मू और कश्मीर राईफल्स रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से इस रैली में बढ़ चढक़र भाग लेने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि इस सैनिक संपर्क रैली से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए सूबेदार विनोद कुमार 88999-76360,सूबेदार ओम प्रकाश 62306-82879 और नायब सूबेदार अशोक कुमार 80828-65778 से संपर्क किया जा सकता है।