अब तक की सबसे भ्रष्ट है जयराम सरकार : कौल सिंह ठाकुर

कहा, जल शक्ति विभाग में हो रहा करोड़ों का घोटाला

उज्जवल हिमाचल। शिमला

जयराम सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुईं है। जल शक्ति विभाग में करोड़ों का घोटाला हो रहा है। कांग्रेस पार्टी चार्जशीट बनाकर भाजपा सरकार के घोटालों को उजागर करेगी और सत्ता में आने पर उसमें जॉच और कारवाई करेगी।

पुलिस, JOA IT पेपर क्यों नहीं हो रही CBI जांच

पुलिस, JOA IT सहित तमाम भर्तियां संदेश के घेरे में हैं मुख्यमंत्री किसको बचाने के लिए इनकी सीबीआई जांच नहीं करते हैं। यह आरोप शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान लगाएं।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अधिकारियों पर पकड़ कमज़ोर है। पहली बार किसी सरकार में 7 बार मुख्य सचिव को बदला गया है।बागवानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं हैं। महंगाई आसमान छू रहीं हैं सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है।

मुख्य्मंत्री सिराज विधान सभा क्षेत्र में और महेंद्र सिंह धर्मपुर में ही विकास कर रहे हैं लेकिन उन कार्यों में भी गुणवता नज़र नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री भले ही 100 बार सरकार रिपीट करने के दावे कर लें लेकिन हकीकत उनको भी मालूम है।