कर्मचारियों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही जयराम सरकार : डॉ संजीव

विनय महाजन। नूरपुर

न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरीया ने आज यहां प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 2009 की केंद्र सरकार की अधिसूचना का झुनझुना प्रदेश के एक लाख 20 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को उपचुनाव में सत्तारुढ़ दल अपनी निश्चित हार को भांपते हुए कर्मचारियों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही जयराम सरकार। डॉ संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष, न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकार महासंघ हिमाचल प्रदेश ने कहा कि न्यु पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश 2009 की अधिसूचना हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिए क‌ई बार हर जिला में आप से मिला और अधिसूचना लागू करने के लिए कई बार मांगपत्र सौंपा।

आपका जबाव होता था कि प्रदेश सरकार केंद्र के लाभ देने के लिए बाध्य नहीं है और आप हमेशा वित्तिय स्थिति काेरोना की रो देते थे। डॉ संजीव गुलेरीया ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर से निवेदन किया कि एनपीएस स्कीम में कार्यरत सरकारी सेवा में कर्मचारी-अधिकारी वर्ग को 2009 की नोटिफिकेशन नहीं ‌अपितु पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग करता है। डॉ गुलेरीया ने कहा कि विडंबना देखें, सरकार अब सिर्फ कर्मचारी के 58 वर्ष से पहले मरने पर उसके परिवार को पेंशन देगी।

यह सब सरकार की नकारात्मक सोच को ही दर्शाता है। यदि सरकार समय रहते हुए इस पर गंभीरता से कदम नहीं उठाती, तब सभी कर्मचारी जो पैंनशन की आस लगाए हुए हैं। उपचुनाव में सरकार के खिलाफ मतदाताओं को जागरूक करेंगे। कांग्रेस व भाजपा शासन में अभी तक आश्वासन मिला है विपक्ष की भूमिका भी विधानसभा में इतनी दिलचस्प नहीं रही सरकार के आगे।