आगामी चुनावों में सरकार को देंगे मुहंतोड़ जवाब देंगे कर्मचारी : वीरेंद्र चौहान

उज्जवल हिमाचल। शिमला

सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने सरकार पर बदले की कार्यवाही का आरोप लगाया है। कर्मचारियों की आवाज उठाने वालों को सरकार तबादलों का तोहफा दे रही है। सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी तबादलों से डरने वाली नहीं है। सरकार शक्तिशाली है वह कुछ भी कर सकती है। लेकिन कर्मचारी नगर निगम व विधानसभा चुनावों में इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे।

सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हक की आवाज उठाने वालों के तबादले कर रही है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कुछ जयचन्दों की बातों में आ रहे हैं जिसको सरकार को नुकसान होगा।