काका पहलवान ने लंबागांव दंगल किया अपने नाम

अजीत वर्मा। जयसिंहपुर

लंबागांव महाशिवरात्री मेले के अंतिम दिन हर बर्ष की भांति ऐतिहासिक छिंज का आयोजन हुआ। इसमें बहुत से पहलवानों ने कुश्ती में अपने दांव पेंच दिखाए। स्थानीय, पहलवान लंबागांव के अक्षय और अंकु ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। छोटी माली 3100 कांगड़ा के सलीम पहलवान ने अपने नाम की। बड़ी मालि 11000 काका पहलवान पठानकोट तथा रजत पहलवान 7100 रनर अप रहे। विशेष आकर्षण लड़कियों की कुश्ती वंशिका और सानिया के बीच रहा, जिसमें लंबागांव की सानिया ने वंशिका को हराया।

हालांकी यहां पर हर वर्ष कुश्ती लड़कों के बीच ही होती आई है, लेकिन वंशिका और सानिया ने कुश्ती की शुरुआत करके दिखा दिया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं और यहां पर भी लड़कियों की कुश्ती होनी चाहिए। छिंज मेले में स्थानीय विधायक रविंद्र धीमान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपनी तरफ से 21000 रुपए छिंज मेले के लिए देने की घोषणा की तथा मौके पर लंबागांव की जनता की कई समस्याएं भी निपटाईं।

कार्यक्रम में जयसिंहपुर के जिला परिषद संजीव ठाकुर, समिति चेयरमैन कुलवंत राणा,समिति सदस्य अनिता सूद, छिंज मेला कमेटी के विवेक जम्बाल, संजय कुमार, पंचायत प्रधान सुमन मैहरा, उपप्रधान हरिदास तथा सभी वार्ड मैंबर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस छिंज मेले में हर बार की तरह प्रवीण राणा, रमेश राणा, अरुण ठाकुर, प्रवेश राणा का पूर्व प्रधान विनोद मैहरा का विशेष सहयोग रहा। बलबीर राणा और कल्याण राणा ने मैच रैफरी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। आयोजकों ने सबका यहां पधारने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।