जल्द ट्रस्ट में बदलेगी ब्राह्मण कल्याण परिषद

कांगड़ा में बैठक में लिया गया फैसला, बनेगा परशुराम भवन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक टंडन क्लब में अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बैठक में सर्वसम्मति से परिषद को ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया जिसकी रूपरेखा शीघ्र ही तैयार की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परशुराम भवन बनाने के लिए अधिकारियों को भूमि चयन करने के निर्देश दिए थे जिसके साथ साथ उन्होंने उसके निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की भी घोषणा की थी।

जिसको लेकर दोनों कार्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया। कांगड़ा बाइपास के निकट परशुराम ब्राह्मण कल्याण परिषद के भवन का निरीक्षण भी किया । परशुराम भवन के निर्माण के लिए मिली भूमि पर सदस्यों ने जाकर निरीक्षण किया। वहीं इस मौके पर हर मास ब्राह्मण कल्याण परिषद स्मारिका बनाएगा। वही संगठन को मजबूत करने के लिए उपमंडल स्तर पर समितियां बनाने का भी निर्णय लिया।

इस बैठक में जिला कांगड़ा के अतिरिक्त अन्य जिलों से भी ब्राह्मण कल्याण परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण कल्याण परिषद महिला शाखा बनाएगा जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा इसी प्रकार युवाओं को भी ब्राह्मण कल्याण परिषद का सदस्य बनाकर उनका एक अलग से बिंग बनाया जाएगा ताकि युवाओं में भी ब्राह्मण कल्याण परिषद से जुडऩे व उसमें कार्य करने की भावना पैदा हो। इस मौके पर प्रदेश के महासचिव गौतम विवादित, सचिव पंकज पकिल, से सुशील कुमार जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।