वर्चुयल रैली के दौरान गिनाई योजनाएं

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपूर किसान मोर्चा की ब्रचुअल रैली मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रविंद्र कुटलहड़िया की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने कहा कि केंद्र की ओर प्रदेश की सरकारें किसानों के उत्थान के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने लघु सिंचाई, पशुधन, सोलर बाड़बंदी, सोल्सर प्रिंकलर सिंचाई जैसी योजनाओं पर बल दे रही और इन पर किसानों को अनुदान भी दे रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सब्जियों की खेती के 3जी कटिंग खेती के टिप्स भी दिए। इसके अलावा जिला प्रभारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने रैली में संबाेधित करते हुए केंद्र की सरकार द्वारा किसानों के चलाई गई प्रधानमंत्री जननिधि किसान योजना के बारे जानकारी दी। रैली की संबाेधित करते हुए प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश बबली ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर एक बूथ दस किसान जोड़ने पर बल दिया और केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं की घर-घर तक पहुंचाने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, नूरपूर के बिधायक राकेश पठानिया, जवाली के बिधायक अर्जुन ठाकुर, इंदाैरा की विधायका रीता धीमान, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक रामप्रकाश पटियाल, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, ज़िला भाजपा अध्यक्ष रमेश राणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी, जिला भाजपा महामंत्री सतीश शर्मा, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चमन डढवाल, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अजय पठानिया, आईटी सेल के जिला प्रभारी विजय जरियाल, मोर्चा जिला महामंत्री जयदीप राणा, बलबीर ठाकुर, संजय राणा सहित चारों मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री व कई कार्यकर्ता मौजूद थे।