आनंद शर्मा आज भी हैं राज्य के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

नूरपूर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहते हुए हिमाचल को विकास की दृष्टि से देश के सामने प्रस्तुत करने में आनंद शर्मा की मुख्य भूमिका रही हैं। आनंद शर्मा राज्य और जिला के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय आज भी हैं। 8 मई बुधवार को कांगड़ा चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनन्द शर्मा का नूरपूर मंडल कांग्रेस संगठन के सभी विंग पूर्व विधायक अजय महाजन की लीडरशिप में भव्य स्वागत राणा फार्म वौढ में करेंगे। इस विषय में नूरपूर की जनता अजय महाजन का नूरपूर में वो जनाधार भी दिखाएंगी जो विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने गुमराह होकर अजय महाजन की जीत को हार में बदल दिया था इस बार ऐसी काली भेड़ों पर अजय महाजन की गुप्तचर कार्यकर्ताओं की टीम पैनी नजर रखेगी।

ऐसी काली भेड़ों को पता है कि इस बार पूर्व विधायक महाजन भले ही चुनाव हार गए हैं लेकिन सरकार कांग्रेस पार्टी की है। इस अवसर पर महाजन ने कहा कि कांग्रेस क्योंकि राज्य और जिला कांगड़ा में निफ्ट कांगड़ा, आईआईटी मंडी, ट्रिपल आईआईटी ऊना, हमीरपुर में होटल प्रबंधन संस्थान जैसे विभिन्न संस्थानों की स्थापना में उनके द्वारा दिए योगदान की सराहना करते हैं। पालमपुर में चाय बोर्ड और कांगड़ा जिले के इंदौरा में औद्योगिक पार्क जैसे उद्योग स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। महाजन ने कहा कि आनंद शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल से तीन बार राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद राज्य के स्थापित नेता हैं और यह कहना भाजपा का बिल्कुल गलत है कि वह बाहरी व्यक्ति हैं क्योंकि आनंद शर्मा ने जिला कांगड़ा के लिए सबसे अधिक योगदान दिया है।

आनंद शर्मा को उनके कार्यों को लेकर आज भी याद करते हैं

महाजन ने कहा कि क्षेत्र के लोग आनंद शर्मा को उनके कार्यों को लेकर आज भी याद करते हैं और कांगड़ा की जनता ने आनन्द शर्मा जीत को सुनिश्चित करने का मन बना चुकी है। आनंद शर्मा ने पूर्व में रहे भाजपा की सांसदों से ज्यादा कांगड़ा के विकास में अहम योगदान दिया है। शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति व भगौलिक स्थितियों पर ‎ अनेकों वार लेख राष्ट्रीय अखबारों में लिखे इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता उन्हें अच्छे लेखक के रूप में मानती है। सादा जीवन उच्च विचार उनकी राजनीति का मकसद रहा है।

महाजन ने कहा कि भाजपा में ऐसे कार्यकर्ताओं को आनन्द शर्मा के बारे में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से नसीहत लेनी चाहिए।कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिए गए इस निर्णय से भाजपा के अंदर हलचल अवश्य मची हुईं है। भाजपा के पास केवल एक ही नारा मोदी के नाम पर वोट दीजियेगा फिर फुर हो जाओ।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...