कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रणधीर रामपाल के निधन पर जताया शोक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रणधीर रामपाल के निधन पर एसोसिएशन के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा, सेक्रेटरी अश्विनी अग्रवाल व सदस्यों युधिष्टिर कटोच, विशाल शर्मा, विनोदशर्मा, अशोक शर्मा व नागेश्वर ने रणधीर रामपाल के निधन पर दुख प्रकट किया है। अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि रामपाल सरल स्वभाव तथा कुशल चयनकर्ता थे। उन्होंने कहा दुख की घड़ी में जिला एसोसिएशन उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उन्हें यह क्षति सहन करने की क्षमता प्रदान करे।