हॉकी कांगड़ा कि डॉ राजेश शर्मा को फिर मिली कमान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

डॉ राजेश शर्मा को सर्वसम्मति से हॉकी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष चुने गए हैं। हॉकी कांगड़ा के नए अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह व हिमाचल हॉकी से विशाल शर्मा की अगवाई में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रि या सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें हॉकी कांगड़ा के प्रधान पद के लिए हॉकी कांगड़ा के सदस्य दिलीप ने डॉ राजेश शर्मा का नाम प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति इस प्रस्ताव का समर्थन किया। हॉकी कांगड़ा की कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : न्यू पंजैहरा कमर्शियल हब में चलाया गया पौधारोपण अभियान

कार्यकारिणी गठन के बाद हॉकी कांगड़ा के सदस्यों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा राजेश शर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में देश की हॉकी टीम (पुरूष व महिला) ने दमदार प्रदर्शन किया है, जिससे अब देश में हॉकी का अब स्वर्णिम समय शुरू हो गया है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि हॉकी के प्रति युवाओं में नजरिया बदला है, जिससे अब हर प्रदेश में कई युवा हॉकी खिलाड़ी सामने आ रहे है। नए चेहरे सामने आने से हॉकी में देश को टोक्यो ओलंपिक में 41 वर्ष बाद कांस्य पदक मिला है, जो कि यह दर्शाता है कि हॉकी के प्रति जनून देश में बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी हॉकी में बदलाव हो रहा है और प्रदेश में हॉकी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधिव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में उन्हें हॉकी कांगड़ा के अध्यक्ष पद के रूप में फिर से जिम्मेदारी मिली है और इस बार उनकी प्राथमिकता होगी, जिला कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम का निर्माण जल्द हो। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में हॉकी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण के लिए हॉकी कांगड़ा का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेगा और उन्हें उम्मीद है कि अनुराग ठाकुर हॉकी कांगड़ा की प्रमुख मांग को मंजूर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में डॉ राजेश शर्मा ने कांगड़ा में हॉकी अकादमी शुरू करने की भी मंजूरी दी।

हॉकी अकादमी को चलाने के लिए हॉकी कांगड़ा के मुख्य सदस्य राजकुमार व दिलीप कुमार को अधिकृत किया गया है। डॉ राजेश ने कांगड़ा में हॉकी ट्रफ मैदान के लिए भी जमीन की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके लिए हॉकी कांगड़ा के सदस्य अक्षय व हैप्पी को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में हॉकी ट्रफ मैदान का सपना भी जल्द पूरा होगा और हॉकी इंडिया से भी इस योजना के लिए वार्ता जारी है।

वहीं, हॉकी कांगड़ा की कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया, जिसमें स्वर्ण शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, सतेंद्र त्रेहन को महासचिव, करतार, नरेश कुमार व सुधीर शर्मा (हैप्पी) को संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार को कोषाध्यक्ष, रिशु, राज कुमार व अमन को टेक्निकल एडवाइजर, रितेश ग्रोवर को प्रेस सचिव, जबकि कार्यकारिणी सदस्य में विशाल शर्मा, रतन, देवेंद्र (नन्ना), दिनेश, जितेंद्र, अक्षय व मनोज कुमार को शामिल किया गया है।