कांगड़ा अस्पताल व चिपड़ा मंदिर में भेंट किए स्टेचर, व्हीलचेयर और ग्लूकोज़ स्टैंड

विनय महाजन। नूरपुर

आर्य समाज कांगड़ा द्वारा नूरपुर के चिपड़ा मंदिर को आज अपने पिता स्व. मस्त राम गुप्ता व अपनी माता स्व. सुरजीत गुप्ता की याद में सामाजिक सेवा से पेरित होकर नूरपुर क्षेत्र वासियों को बीमारी के दौरान चिकित्सा हेतु घरद्वार पर एक स्टेचर, व्हीलचेयर और ग्लूकोज़ लगाने वाला स्टैंड भेंट किया व वहीं दूसरा कांगड़ा अस्पताल में भी भेंट किया। शुक्रवार काे राजीव गुप्ता ने कहा कि ऐसी सामाजिक सेवाओं में हम लोगों की समस्याओं का समाधान कांगड़ा में आर्य समाज नूरपुर के माध्यम से करते हैं, लेकिन नूरपुर में आर्य समाज कांगड़ा द्वारा ऐसी भेंट माता-पिता की याद में पहली सेवा है। हमारा प्रयास है कि नूरपुर क्षेत्र वासी इसका पूरा लाभ उठाने का प्रयत्न करें।

इस चिकित्सा उपकरणों को लेने के लिए नृूरपुर के चिपड़ा मंदिर के पुजारी कैलाश गड़वाली से 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा, ये उपकरण चिपड़ा मंदिर में मौजूद है। अगर कोई समस्या इस विषय में आती है, तब नूरपुर में डॉ अनूप के साथ संपर्क कर सकते हैं। मंदिर की जो समस्या लाउडस्पीकर की है, उसका समाधान भी आर्य समाज कांगड़ा दारा शीघ्र ही किया जाएगा। चिकित्सा सेवा मानव समाज की सबसे बड़ी पूजा है। आर्य समाज कांगड़ा द्वारा नूरपुर में पहली बार ऐसी सेवा बिना भेदभाव के आरंभ की है।