कांगड़ा सेवियर्स ग्रुप ने डॉक्टर्स व कर्मियाें काे किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा सेवियर्स ग्रुप के प्रधान वीरेंद्र चौधरी, महासचिव मनीष रिहालिया उपप्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा सेवियर्स ग्रुप द्वारा आज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के ब्लड बैंक के डॉक्टर तथा कर्मचारियों को काेरोना काल में अपनी सेवाएं देने तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टांडा मेडिकल कॉलेज के डॉ सौरभ, डॉ अंजली, अनुराग, राजीव, दुग्गल, अशोक शर्मा, अशोक धीमान, प्रदीप सिंह, लक्की, पंकज, प्रवीण, आशीष तथा प्रवीण आदि उपस्थित रहे। डॉ सौरभ ने बताया कि काेरोना काल के दौरान भी कांगड़ा सेवियर्स निरंतर अपनी सेवाएं ब्लड बैंक तथा समाज को देता रहा, वह इसके लिए इनका धन्यवाद करते हैं तथा ऐसा ईश्वरीय सामाजिक कार्य वह भविष्य में भी करते रहे, ऐसी कामना करते हैं।