मां बज्रेश्वरी देवी के दर विधायक संजय रत्न और उनकी पत्नी नबाया शीश

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति के सभापति विधायक संजय रत्न ने अपनी पत्नी सहित आज काे मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शीश नवाया और माता श्री बज्रेश्वरी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस माैके पर कांग्रेंस कमेटी कांगड़ा के कई पदाधिकारी उनसे साथ माैजूद रहे, मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित उमेश शर्मा ने विधायक संजय रत्न और उनकी पत्नी मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने विधायक संजय रतन और उनकी पत्नी काे माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके बाद उन्हाेंने मंदिर के विजिस्टर रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर भी किए। इस माैके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अशाेक हिमाचली, राजेश राजा सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विकास शर्मा उर्फ मख्खन, ऊमाकांत, मुनीष शर्मा, उमेश शर्मा व संदीप ओहरी सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकार्ता माैजूद रहे। यह जानकारी मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने दी।