करणी सेना ने “चलो गांव की ओर” किया कार्यक्रम का आयोजन

पीयूष शर्मा। करसोग

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में करणी सेना हिमाचल प्रदेश में गांव अभियान शुरू कर दिया है। करणी सेना विधानसभा क्षेत्र करसोग के अध्यक्ष तेज राम शर्मा साथ मे करणी सेना किसान शक्ति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज साथ मे युवा शक्ति के प्रदेश संगठन मंत्री रमेश चौहान जिला मंडी के महामंत्री हेम राज ठाकुर मौजूद रहे।

करणी सेना किसान शक्ति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने गांव चलो अभियान शुरू किया करणी सेना किसान शक्ति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा क्षेत्र करसोग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धार बेलर के युवा साथियों के साथ बैठक की। जिसमें वहां की क्षेत्रीय समस्याओं की विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।

साथ में मौजूद रहे प्रदेश के करणी सेना युवा शक्ति के संगठन मंत्री व करणी सेना के करसोग विधानसभा अध्यक्ष तेज राम शर्मा व हेमराज ठाकुर किसान शक्ति हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी बावा दिनेश उपस्थित रहे इसमें आज विधानसभा करसोग के चुराग धर्मोड और बेलर धार का दौरा
किया गया।