नादौन के करतार सिंह साैंखले हाेंगे पद्मश्री से सम्मानित

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। हमीरपुर

बोतल में कलाकृतियां तैयार करने वाले हमीरपुर जिला के नादौन के नौहंगी निवासी करतार सिंह सौंखले को दिल्ली में मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। बंद बोतल में कलाकृति बनाना आसान काम नहीं है, लेकिन करतार सिंह कई बार ऐसा करके दिखा चुके हैैं। बांस से तैयार होने वाली उनकी इस कला को देखते हुए इस वर्ष 25 जनवरी को उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में होने वाले समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

दिल्ली रवाना होने से पहले करतार सौंखले ने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन के लिए अद्भुत क्षण जैसा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों पुरस्कृत होने वाले करतार सौंखले अपने बेटे केतन के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। हमीरपुर जिला के नौहंगी गांव में रहने वाले करतार सिंह मूलत: गलोड़ के साथ सटे रटेड़ा (नारा) के निवासी हैैं। परस राम के घर जन्मे 62 वर्षीय करतार सिंह को बचपन के शौक ने इतना बड़ा सम्मान दिलाया है।