केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में मनाया अपना जन्मदिन, बधाई देने पहुंचे सैंकडों समर्थक

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को शाहपुर में अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम में जन्मदिन पूजन के पश्चात केवल सिंह पठानिया की माता सत्या देवी, धर्म पत्नी सुनंदा पठानिया, बेटी हर्षिका पठानिया एव ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियो एव कार्यकर्ताओं सहित केक काटा ओर आये हुए सभी मेहमानो ने कांगड़ी धाम को खा कर आनंद लिया और सैंकड़ों कांग्रेस समर्थकों का बधाई देने का तांता लगा रहा।

जन्म दिन के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर एक ‘रक्तदान शिविर ‘ का आयोजन भी किया। जिसमें कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने रक्त दान किया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अपने समर्थकों का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जो शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव शाहपुर बासियों ने मेरे जन्मदिन के अबसर पर कार्यक्रम करके मेरे कंधों पर बहुत बड़ी जिमेदारी सौंपी है।उसको में आने बाले समय मे ईमानदारी और लग्न के साथ निभाउंगा। पठानिया ने कहा कि आज जन्मदिन के अबसर पर मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाना है।