पंचायत में किरण शर्मा चुनी गई प्रधान, हरि कृष्ण शर्मा चुने उपप्रधान

एसके शर्मा। हमीरपुर

बिझड़ी ब्लॉक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चकमोह में 7 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। चकमोह पंचायत में मतदाता सुबह आठ बजे से ही मतदान केंद्रों में पहुचंने शुरू हो गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहें। पंचायत में लगभग 1685 मतदाताओं में से 1308 मतदताओं ने वोट डाले हैं। इनमें 645 पुरूषों व 663 महिलाओं ने वोट डाले हैं। उक्त पंचायत में 18 महिलाओं ने चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। मतदान खत्म होने के बाद प्रधान, उपप्रधान व पंचायत सदस्यों के मतों की गणना संबंधित पंचायत घर में शुरू की कर दी गई।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत चकमोह में प्रधान पद महिला के अनारक्षित था। प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें किरण शर्मा को मत 785, बीना देवी को 331 मत, भारती शर्मा को 23 मत व रीना कुमारी को 154 मत प्राप्त हुए, जबकि एक नोटा डाला गया है। प्रधान पद के लिए किरण शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी बीना देवी को 454 मतों से हराकर जीत हासिल की है। प्रधान पद के लिए किरण शर्मा को चुना गया। उपप्रधान पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें हरि कृष्ण शर्मा को 554 मत, राज कुमार को 262 मत, रामेश्वर दत्त को 218 मत, जगदीश चंद को 135 मत व समरसैन को 125 मत प्राप्त हुए, जबकि एक नोटा व 12 मत रद्द हुए हैं।

उपप्रधान पद के लिए हरि कृष्ण शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी राज कुमार को 292 मतों से हराकर विजय प्राप्त की है। उपप्रधान पद के लिए हरि कृष्ण शर्मा को चुना गया। इसके अलावा चकमोह पंचायत में 7 वार्ड सदस्यों में से 6 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। इसमें वार्ड-1 से सीता राम, वार्ड-2 से मीना कुमारी, वार्ड-3 से रामानंद शर्मा निर्विरोध, वार्ड-4 से रीना कुमारी, वार्ड-5 से बवली कुमारी, वार्ड- 6 से मंजू कुमारी व वार्ड-7 से सुनील कुमार को बार्ड सदस्य चुना गया है।