केएल ठाकुर ने 1 करोड़ 98 लाख का चेक नालागढ़ खंड विकास अधिकारी को सौंपा

उज्ज्वल हिमाचल। नालागढ़

नालागढ़ खंड विकास अधिकारी को विधायक नालागढ़ के एल ठाकुर ने 1 करोड़ 98 लाख रूपए का चेक सौंपा। ये राशि नालागढ़ विधानसभा के अलग-अलग पंचायत में विकास कार्यो के लिए खर्च किए जायेंगे। यह राशि डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के अंतर्गत नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई गई है। कुल राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए की है।

यह भी पढ़ेंः सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर निकली सीधी भर्ती

इसमें से 1 करोड़ 65 लाख 50 हजार नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए है और 32 लाख 50 हजार दून विधान सभा क्षेत्र के लिए है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत राशि का शेष हिस्सा 53 लाख 50 हजार एस्टीमेट जो कि उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्वीकृति के लिए लंबित हैं जिनको बहुत जल्दी स्वीकृत करवाया जाएगा। बीडीओ नालागढ़ गौरव धीमान ने बताया कि विधायक के द्वारा इस फंड को स्वीकृत करवाया गया है जिसे विभिन्न विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।

संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें