18 अक्टूबर 2021 का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। संयम से काम लें।

कर्क: सुखद समाचार मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्या, कुछ व्यावसायिक तनाव मन को अशांत करेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में प्रयास सार्थक होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यस्तता बढ़ेगी। मन खिन्न होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।