कोहाला के हाई स्कूल को बनाया जाएगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल: सुरेंद्र काकू

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू से धर्मशाला में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग जल शक्ति विभाग का अधिशासी अभियंता का कार्यालय खोलने की पूरे जोर से मांग उठाई है। यह मांग मैने पिछली सरकार में भी उठाई थी मुख्यमंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही कार्यालय मिलेगा। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू चलो गांव की ओर गांव कोहाला में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जनता के साथ गांव में 75 लाख से बन रही सड़क की शुरुआत में ग्रामीणों के भूमि पूजन में शामिल हुए।

ग्रामीणों के अहवाहन पर सड़क की शुरुआत की गई है। इसी के चलते ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोहाला के हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने जनता को आश्वाशन दिलाया की आप की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोहाला गांव में 2 करोड़ रूपए की पानी-पीने की योजना मैं एक साल पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू से लेकर आया था लेकिन शुरू नही हो पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी कई योजनाएं 6 व 7 सालों से अधूरी पड़ी हुई है।

यह भी पढ़ेंः सलूणी में भयानक अग्निकांड…! 3 मकान, भेड़-बकरियां व मवेशी जलकर राख

इसीलिए मुख्यमंत्री से कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का कार्यालय खोलने को जोर शोर से मांग की गई है। कोहाला, अनसोली, मटौर, घुरकड़ी, बीरता, जोगीपुर, हलेडकला पंचायतो के लिए मुख्यमंत्री से 42 करोड़ रुपए की सिबरेज योजना दी है। उन्होंने कहा कि अगर कांगड़ा में विधायक कांग्रेस का चुनकर आता तो कांगड़ा का चार गुणा विकास होना था पर कांगड़ा का दुर्भाग्य है की हर बार सरकार विरोधी विधायक चुनकर आता है फिर भी मुख्यमंत्री बहुत कुछ दे रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें