चांजू नाला के समीप भूस्खलन, पूरी दुनिया से कटा चुराह का संपर्क

Landslide near Chanju Nala, the connection of Churah cut off from the whole world

उज्जवल हिमाचल। चंबा

चंबा- तीसा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद चांजू नाला के समीप हुए भूस्ख्लन के कारण चुराह उपमंडल का संपर्क एक बार फिर शेष विश्व से कट गया है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा जानी नुकसान की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था।

यह भी पढ़ेंः बिलासपुर के लुहणू मैदान में फेडरेशन कप का शुभारंभ

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद चांजू नाला पर अचानक पहाडी के दरकने से भारी- भरकम चट्टानें व मलबा गिरने का क्रम आरंभ हो गया। इसके चलते तीसा मार्ग के मलबे व चट्टानों में दफन होने से वाहनों के पहिये थम गए। उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के एक्सईन जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम जारी है। उन्होंने बताया कि देर शाम या शनिवार सवेरे मार्ग को दोबारा से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।