पिछले 24 घंटे में कोरोना के सामने आए 53 हजार 601 मामले

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार 676 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 39 हजार 929 एक्टिव केस है। 15 लाख 83 हजार 490 मरीज ठीक हो गए हैं और 45 हजार 257 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक दो करोड़ 52 लाख 81 हजार 848 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस 28.21 फीसद है। रिकवरी रेट 69.80 और मृत्यु दर 1.99 फीसद है।

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और मरने वालों की संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 601 मामले सामने आए हैं और 871 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान छह लाख 98 हजार 290 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में चार दिन बाद 60 हजार से कम मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच लाख 24 हजार 513 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 48 हजार 042 एक्टिव केस है। वहीं तीन लाख 58 हजार 421 मरीज ठीक हो गए हैं और 18 हजार 050 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में तीन लाख 02 हजार 815 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 099 एक्टिव केस है। दो लाख 44 हजार 675 मरीज ठीक हो गए हैं और 5041 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में दो लाख 35 हजार 525 मामले सामने आ गए हैं। यहां 87 हजार 773 एक्टिव केस है। एक लाख 45 हजार 636 मरीज ठीक हो गए हैं और 2116 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के एक लाख 82 हजार 354 मामले सामने आ गए हैं। यहां 79 हजार 916 एक्टिव केस है। 99 हजार 126 लोग ठीक हो गए हैं और 3312 लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली में कोरोना के एक लाख 46 हजार 134 मामले सामने आ गए हैं। 10 हजार 346 एक्टिव केस है। एक लाख 31 हजार 657 मरीज ठीक हो गए हैं और 4131 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 26 हजार 722 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 47 हजार 878 एक्टिव केस है। 76 हजार 724 मरीज ठीक हो गए हैं और 2120 लोगों की मौत हो गई है।