आलस्य मनुष्य के शरीर में एक महान शत्रु : वीरेंद्र पठानिया

बहादपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

अरुण पठानिया। फतेहपुर

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर सोमवार को संपन्न हो गया, जिसकी अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानचार्य वीरेंद्र सिंह पठानिया ने की। सात दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ओम सरूप व हेमा राणा के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने पाठशाला के प्रांगण, फूलों की क्यारियों, खेल मैदान की उबड़-खाबड़ को समतल, कस्बा बहादपुर की नालियों व गलियों की साफ-सफाई की गई और कोविड-19 व स्वच्छता पर रैली निकाल कर लोगों जागरूक किया गया। बडूखर (रियाली) गांव में भी स्वच्छता पर अलख जगाया गया।

अंत में पाठशाला के प्रधानाचार्य वरिंद्र सिंह पठानिया ने स्वयंसेवियों को संबाेधित करते हुए कहा कि आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान् रिपुः। नास्त्युद्यमसमो बन्धुः कृत्वा यं नावसीदति।। भाव यह हुआ कि आलस्य मनुष्य के शरीर में एक महान शत्रु है परिश्रम के समान बंधु नहीं है। जिसको कर के मनुष्य दुःखी होता है। आलस्य के कारण मनुष्य अपनी शारीरिक व मानसिक शक्तियों का समुचित उपयोग नहीं कर पाता। इसी प्रकार सभी कार्य सिद्ध करने वाले परिश्रम के समान मनुष्य का कोई मित्र नहीं होता। क्योंकि परिश्रम मनुष्य को सदैव सुख और सफलता के शिखर पर ले जाता है और आलस्य मनुष्य के जीवन को नरक बना देता है। इस के साथ साथ स्वयंसेवियों के उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पाठशाला का समस्त स्टाफ मौजूद था।