नवनियुक्त बीडीसी सदस्यों को धनबल से डरा रहीं विधायक : केवल सिंह पठानिया

बोले, किसानों के साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़ी है कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल । शाहपुर
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने रैत्त कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान देश की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप दूसरी तरफ विधानसभा शाहपुर में नवनियुक्त बीडीसी सदस्यों को लेकर मौजूदा विधायक एवं मंत्री पर  धनबल ओर डराने दबाने का लगाया आरोप। पठानिया ने कहा कि मोदी सरकार क्यों इतनी अड़ गई है जो किसानों की बात सुनने को तैयार नही है।अगर किसान कृषि बिल को लेकर आंदोलन कर रहे है और देश के किसान कृषि बिल को नही चाहते है तो मोदी सरकार की कौन सी मजबूरी है जो किसानों की बात को अनसुना करके कृषि बिल को किसानों पर थोपने पर अड़ गयी है।केंद्र सरकार ने अगर किसानों के लिए बिल पास किया है तो किसानों के कहने से इस बिल को क्यों नहीं बापिस लिया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार किसी के इशारे पर मजबूरी से कृषि बिल को लेकर झुकना नही चाहती है। पठानिया ने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधे मिला कर खड़ी है और किसानों के समर्थन में हर कदम पर साथ हैं। आने वाले समय में जो देश के  किसान अगर जो भी कदम उठायेगा शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस उसका स्वागत करेगा और साथ खड़ा मिलेगा।

कहा, चुनावों में देरी सरकार और प्रशासन की मिलीभगत

पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की 26 बीडीसी सदस्यों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों को देर से करवाने के लिए प्रशासन और सरकार की मिलीभगत का करार दिया है।कर्मचारी संबिधान को आगे रख कर काम करें, न कि भाजपा के कार्यकर्ता बन कर। पठानिया ने कहा कि  पहले कोरम में कांग्रेस समर्थित बीडीसी 14 सदस्यों के साथ चुनाव प्रक्रिया में गए थे, लेकिन चुनाव करवाने  बाले कर्मचारियो ने बाकी के सदस्यों को बुलाने की हिम्मत नहीं की। अगर पहली बार ही कांग्रेस समर्थित 14 बीडीसी सदस्य खंड विकास  ब्लॉक रैत्त के हाल में पहुंच गए तो इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस  समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पास बहुमत पूरा था। लेकिन चुनावों को आगे ले जाने से साफ जाहिर हुआ कि भाजपा नवनियुक्त बीडीसी सदस्यों पर दबाब डाल कर ओर धन बल का प्रयोग करके अपना बहुमत साबित करने में लगी है। पठानिया ने कहा कि फिर भी शाहपुर के अंदर कांग्रेस समर्थित नवनियुक्त बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।