महिला मोर्चा ने किया पौधा रोपण

चमेल सिंह। देसाईक/शिलाई

महिला मोर्चा शिलाई ने क्षेत्र के गिरनौल जंगल को बढ़ाने के लिए पौधा रोपण किया है। महिलाओं के साथ वन परीक्षेत्र अधिकारी, गार्ड, माली, चौकीदार उपस्थित रहे तथा दिनभर पौधा रोपण कर दर्जनों देवदार, बान, चिड, पीपल, कैल के पेड़ लगाए गए है।

महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों को बरसात में कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ों से पर्यावरण साफ़ रहेगा, स्वच्छ हवा मिलेगी, जिससे मानव शरीर तंदरुस्त रहेगा तथा उम्र बढ़ जाएगी ओर हम लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी। पेड़ लगाना हर नागरिक की नेतिक जिम्मेदारी है तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझे। महिला मोर्चा ने क्षेत्र में पेड़ लगाने की जिम्मेदारियों को समझा है, इसलिए अब हर वर्ष महिला मोर्चा पेड़ लगाएगी तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा सदस्यों सहित क्षेत्र की अन्य महिलाएं मौजुद रही।