मंडीः 20 वर्षीय विवाहिता महिला लापता, पुलिस ने शुरू की छानबीन

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी जिला के पुलिस थाना जंजैहली के तहत एक 20 वर्षीय विवाहिता महिला के लापता होने पर मामला दर्ज किया गया है। मामले पुलिस ने लापता महिला को ढूंढने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार लापता महिला के पति ने पुलिस थाना जंजैहली में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी बीते शनिवार को उसकी पत्नी गांव रोशानी डाकघर लोट तहसील च्चयोट से बगस्याड के लिए आई थी।

लेकिन उसके बाद ऊसकी पत्नी घर वापिस नहीं लौटी और अचानक से लापता हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जंजैहली पुलिस ने महिला के लापता होने को लेकर उसके पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा महिला की ढूंढने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।