विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त

accident at una

विनय महाजन। नुरपुर

विधानसभा क्षेत्र की पंचायत वासा वजीरा में एक लगभग 30 बर्षीय विवाहिता महिला ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला की पहचान रजनी पत्नी जगदीप के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए वासा वजीरा के प्रधान उदयवीर पठानिया ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी पंचायत में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्हमत्या कर ली। जिसकी सूचना उन्होंने ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही नूरपुर के पुलिस अधिकारी पुलिस दलवल के साथ पहुंचे। रजनी ने आत्महत्या फंदा लगाकर सुसराल में की।

पुलिस की टीम ने सुरक्षा के नजरिए से उठाए पहले उचित कदम। पुलिस की सूचना के मुताबिक अभी तक रजनी के मायके वाले नहीं पहुचे। आत्महत्या की खबर गांव व क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर सुसराल वाले घर पर सुरक्षा के बन्दोबस्त किए जव तक मायके वाले नहीं आते। यह जानकारी नुरपुर डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने मौके पर देते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी आखिर वास्तविकता क्या है। मामला मायके वालों के पहुंचने के बाद ही अम्ल में लाया जाएगा। वहीं पचायत प्रधान पठानिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जब तक मायके वाले नहीं आते तब तक पुलिस का पहरा जारी रहेगा।