मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

प्रथम जिला स्तरीय पेंचक सिलात स्पर्धा का आयोजित

उज्जवल हिमाचल। बैजनाथ

बैजनाथ में जिला स्तरीय प्रथम पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता 2020-21 आयोजित की गई जिसका कांगड़ा जिला पेंचक सिलाट महासंघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलाभर से आए 50 प्रशिक्षुयों ने भाग लिया, जिसमें सभी खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में यूनाईटेड यूथ मोडन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. निशांत मेहता शामिल रहें। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर लड़कियों के भर वर्ग में आरशिया कपूर गोल्ड, तनिष्का ठाकुर गोल्ड, भावना कपूर सिल्वर, इशिता गोल्ड, अनिशिता गोल्ड, आरशिया गोल्ड व प्रिया
गोल्ड जीता।

क्रेडिट गर्ल्स में, यंशिका गोल्ड,काव्य गोल्ड, उर्वर्शी गोल्ड मेडल हासिल कि एजूनियर लड़कियों में राशिका गोल्ड, सीनियर लड़कियों में राशी अवस्थी गोल्ड मेडल। लड़कों में सब जूनियर वर्ग में अरमान गोल्ड, पारस गोल्ड, शासवत नितेश ठाकुर गोल्ड, जूनियर लड़कों में योगेश गोल्ड, दियांशु गोल्ड, कर्ण ठाकुर गोल्ड, शिवम् गोल्ड व संतोष गोल्ड मेडल जीता और सीनियर लड़कों में अनिकेत कपूर गोल्ड, साहिल गोल्ड मेडल प्राप्त किए और अब विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय पेनकेक सिलाट प्रतियोगिता में जिसका आयोजन 20-21 फरवरी को मंडी के पढल मैदान में होगा।

कांगड़ा पेन केक सिलात महासंघ के महासचिव पुरषोतम सिंह ठाकुर ने बताया कि पेंचक सिलाट इंडोनेशिया का मार्शल आर्ट है, जो पुरे विश्व में प्रचलित है। भारत सरकार खेल युवा मंत्रालय की ओर से भी इसे मान्यता दी गई है। इसके अलावा इसे खेलों इंडिया और पुलिस खेल में भी शामिल किया गया है। पुरषोतम सिंह ने बताया कि जिला कांगड़ा में पहली बार बैजनाथ ब्लॉक जिला स्तरीय स्पर्धा आयोजित की गई।