शहीदी दिवस पर शहीदाें काे किया याद

मनीष कोहली। शाहपुर

सेना पदक से सम्मानित शहीद जोरावर सिंह को आज उनके शहीदी दिवस पर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। पूर्व सैनिक कल्याण सभा रैत के सदस्यों ने आज उनके शहीदी दिवस पर एक शोक सभा में शहीद की प्रर्तिमा पर फूल अर्पित किए व उन्हें श्रंद्धाजलि दी। शहीद के माता शकुंतला देवी व पिता पूर्व सुबेदार राज सिंह ने माला अर्पण कर सलामी दी। तत्पश्चात सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने फूल अर्पण किए।

इस मौके पर बड़ी संख्या में आम जनता में मातृ शक्ति, (महिलाओं) ने भी फूल अर्पण किए। भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण सभा के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने शहीद को भारतीय सेना का सच्चा सपूत करार दिया तथा सेना के तीसरे दर्जे के सेना पदक से सम्मानित होने की जानकारी दी। इसी मौके पर पूर्व विंग कमांडर अशोक शर्मा ने विस्तार से उनकी शहीदी का वर्णन किया।