जोगिंद्रनगरः- शानन स्थित वैदिक पब्लिक उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को करवाचौथ के उपलक्ष्य पर इंटर हाऊस मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन ठाकुर ने छात्राओं को जीवन में हौसला और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्राओं ने अपनी अध्यापिकाओं के हाथों में मेहंदी लगाई। छात्राओं में इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत उत्साह देखा गया।
यह भी पढ़ेंः- शरण कॉलेज में करवाचौथ के शुभ उपलक्ष्य पर मेंहदी और हेयर स्टाइल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रत्येक सदन की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मार्श सदन की शगुन ने प्रथम स्थान व जुपिटर सदन की आकृति दूसरे स्थान पर तथा अर्थ सदन की तन्वी तीसरे स्थान पर रही। स्कूल निदेशक मेघ सिंह ठाकुर ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया व छात्राओं के इस हुनर की प्रशंसा की।
संवाददाताः- जतिन लटावा
हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।