मिस फेयरवेल अनामिका, मिस पर्सनैलिटी नेहा व लता बनी मिस ब्यूटी

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी ( कांगड़ा ) की डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था ।छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने स्टॉफ सहित माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की।

इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इसमें उन्होंने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कई तरह के टाइटल भी दिए। जिस दौरान उन्होंने अपना-अपना हुनर प्रस्तुत किया। मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। लता मिस ब्यूटी, नेहा मिस पर्सनैलिटी और अनामिका मिस फेयरवेल चुनी गईं।

यह भी पढ़ेंः रेनबो की छात्राओं ने पनोरमा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया स्कूल का नाम रोशन

अंत में कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। साथ ही दीपावली त्योहार के आगमन पर अपनी संस्कृति से जुड़ते हुए छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दी। बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वार सज्जा, कलश सज्जा, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप नं दो प्रथम, ग्रुप नं एक द्वितीय तथा और ग्रुप नं तीन और चार ने तृतीय स्थान हासिल किया। दिया डेकोरेशन में राघवी कालरा प्रथम, डेचन डोलमा द्वितीय कार्ड मेकिंग में अंकिता चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें