मिशन रिपीट 2022 के लिए कार्यकर्ता अपनी भूमिका का ईमानदारी से करें निर्वहन : शोभा

शैलेश शर्मा। चंबा

जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को परिधि गृह चंबा के परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की प्रभारी शोभा डढवाल ने की। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांता ठाकुर और महिला मोर्चा मंडल चंबा की अध्यक्ष सीमा कश्यप ने शोभा ढडवाल को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित करने की रस्म अदा की। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान जसवीर नागपाल महामंत्री धीरज नरियाल और भाजपा मंडल चंबा के अध्यक्ष विनोद कुमार के अलावा विभिन्न मंडलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।

शोभा ढडवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मिशन रिपीट-2022 को कामयाब बनाने में हर एक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान छेड़ने को भी कहा। उन्होंने 2022,के चुनावों में भाजपा फिर से सत्ता सीन होगी,अपनी महिला मोर्चा को टिप्स भी दिए। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई के बारे में बोलते हुए कहा कि पिछले दो साल तो भाजपा सरकार के काेराेना काल में चल गया एक जिस कारण महंगाई जरूर बढ़ी है। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री इस बढ़ती हुई महंगाई पर जरूर रोक लगाएंगे, यह हमारा मानना है।