मां-बेटे ने निगला जलरीला पदार्थ, उपचाराधीन

पूजा शांडिल्य। ऊना

उपमंडल के तहत ईसपुर में मां-बेटे ने गलती से जलरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया। जहां अब दोनों की हालत में पहले से काफी सुधार है। वहीं, पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ईसुपर निवासी 60 वर्षीय कैलाशो देवी पत्नी केवल कृष्ण व उसके 29 वर्षीय बेटे विनीत कुमार ने शुक्रवार देर शाम गलती से घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके चलते दोनों की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की हालत में सुधार आया है।

डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता ने बताया कि दोनों का ऊना के रीजनल अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बेटे के बयान दर्ज कर लिए हैं, अभी उसकी माता के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।