उत्कृष्ट कार्यों के लिए सांसद प्रतिभा सिंह ने सम्मानित किए आदर्श युवक मंडल के कार्यकर्ता

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी सांसद प्रतिभा सिंह आजकल अपने संसदीय क्षेत्र के मंडी जिला के दौरे पर मौजूद हैं। इसके तहत मंडी सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा कांग्रेसजनों और लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है। इसके तहत सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा अपने दौरे के दौरान नाचन विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी चुन्नी लाल चौहान को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। सांसद द्वारा चुन्नी लाल चौहान को सम्मान उनके द्वारा नाचन क्षेत्र में चलाई जा रही समाजसेवी संस्था आदर्श युवक मंडल ग्राम पंचायत चांबी विकास खंड सुंदरनगर के समाज के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

जानकारी देते हुए शुक्रवार को आदर्श युवक मंडल चांबी के अध्यक्ष चुन्नी लाल चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत के युवकों द्वारा उनकी अध्यक्षता में चलाए जा रहे आदर्श युवक मंडल द्वारा क्षेत्र में समाज सेवा को लेकर कई कार्य किया गया है। जिसके तहत कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार झेल रहे श्मशान घाट का जीर्णोद्धार और गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान बांटना शामिल है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपना दायित्व पूरी तरह से निभाने को लेकर मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया जिसको लेकर वे सांसद के आभारी हैं। चुन्नी लाल चौहान ने कहा कि युवक मंडल द्वारा भविष्य में भी क्षेत्र में कई समाज सेवा के कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। वही युवक मंडल द्वारा क्षेत्र की जनता की मांगों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।