सांसद का जाना भाजपा के लिए बड़ी क्षति : जय राम ठाकुर

उज्जवल हिमचाल ब्यूरो। शिमला

 

मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख प्रकट किया है और कहा है कि जब उन्हें यह समाचार मिला तो सुन कर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि खुश दिन पहले ही कुछ दिन पहले ही रामस्वरूप शर्मा के साथ बातचीत हुई थी।

रामस्वरूप शर्मा के निधन से जंहा परिवार को बड़ी क्षति हुई है वंही पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इतना जरूर है कि कुछ दिनों से राम स्वरूप शर्मा शारिरिक रूप से थोड़े कमजोर हो गए थे।