पालमपुर की जीत ऐतिहासिक, आत्ममंथन करे भाजपा : मुकेश अग्निहोत्री

नेता प्रतिपक्ष बोले, सरकार की सारी कोशिशें हुईं नाकाम

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

पालमपुर नगर निगम में हुई जीत को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ी जीत करार दिया है। विजय जलूस के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर की जनता विधायक आशीष बुटेल के साथ चल रही है।

 

उन्होंने कहा कि यह 2022 पहले का ट्रेलर है और भाजपा को इस हार के बाद अब आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा पालमपुर में भाजपा की सारी कोशिशें नाकाम हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और उसके मंत्रियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया लेकिन जनता ने भाजपा की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया।