जयराम सरकार को सिखाने की बजाय कांग्रेस शासित पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार को सिखाएं मुकेश अग्निहोत्री

साैरभ अटवाल। धर्मशाला

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा व प्रवक्ता उमेश दत्त ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मुकेश अग्निहोत्री जयराम ठाकुर सरकार को सिखाने की बजाय राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र की कांग्रेस शासित सरकारों को सिखाएं कि किस तरह कोविड-19 से निपटना है। क्योंकि जयराम सरकार बड़ी प्रखरता से बड़ी सूझबूझ से कोरोना को हिमाचल प्रदेश में सीमित करने में सक्षम हुई है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

वह आगे आने वाले समय में कोरोना मुक्त हिमाचल प्रदेश फिर से बनेगा और फिर से आर्थिक रूप से हिमाचल प्रदेश आगे बढ़ेगा। उमेश दत्त ने कहा कि हिमाचल मॉडल को पूरे देश में सराहा गया है। वह स्वयं प्रधानमंत्री ने इस मॉडल की तारीफ की है। उमेश दत्त ने बताया की जहां हिमाचल प्रदेश में केवल एक हजार के लगभग एक्टिव केस हैं। वहीं, कांग्रेस शासित इन प्रदेशों में इनकी संख्या हिमाचल से कई-कई गुना अधिक है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ही तीनों मंत्रियों राकेश पठानिया, सुखराम चैधरी व राजेंद्र गर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल होने की बधाई दी है। राकेश शर्मा ने कहा कि यह तीनों नेता जमीन से जुड़े हुए और जनता से प्रत्यक्ष संवाद करने वाले हैं, जिनके मंत्रिमंडल में आने से प्रदेश में विकास के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को अगले आने वाले चुनाव में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने नवनियुक्त मंत्रियों के बारे में बताया कि यह तीनों काफी अनुभवी नेता है, वह पूरे प्रदेश में इनका जनाधार है, जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। राकेश शर्मा व उमेश दत्त ने कहा कि इसके साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप के भाजपा अध्यक्ष बनने के कारण पार्टी में एक नए जोश का संचार होगा। वर्तमान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए कार्यकर्ता पार्टी में जुड़ेंगे तथा पार्टी सुरेश कश्यप के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बने मंत्रिमंडल को संपूर्ण मंत्रिमंडल बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रभावी मंत्रिमंडल हिमाचल प्रदेश को बुलंदियों पर ले जाएगा। उमेश दत्त व राकेश शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डाए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरएप्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद
किया है।

Comments are closed.