भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने डीसी कांगड़ा को भेंट किए 50 ऑक्सीमीटर

बोले, प्रशासन की हरसंभव मदद को तैयार

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

जिला कोरोना बढ़ रहे कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। वहीं इस कार्य में लोगों की सेवा के लिए समाजसेवी भी बढ़चढ़ भाग ले रहे है। इसी क्रम में कांगड़ा के समाजसेवी व भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति को 20 ऑक्सीमीटर भेंट किए। मुनीष शर्मा ने बताया कि इसमें 30 ऑक्सीमीटर कांगड़ा व अन्य जगहों पर जहां कोरोना के मरीज भर्ती है उन्हें दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह संकट की इस घड़ी में प्रशासन के साथ हैं और उनकी हरसंभव मदद करेंगे। मुनीष शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे कांगड़ा में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं वैसें-वैसे लोगों की चिंता बढ़ रही है। इसलिए इस संकट की घड़ी में हमे एकदूसरे का सहारा बनना होगा।