नादौन भाजपा ने संवारा कांगू पीएचसी

एमसी शर्मा। नादौन
भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के उपलक्ष पर शनिवार को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरदयाल सिंह ने बताया कि कांगू पीएचसी के चारों तरफ सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके साथ ही वहां पर मरीजों को फल आदि भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि वहीं पीएचसी के बेहतरी के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। इस उपलक्ष पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंडला अध्यक्ष हरदयाल सिंह, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, कर्नल जगदीश चंद्र, प्रवीण कुमार, डॉ किरण कौशल व स्टाफ, कृष्ण चंद, शांति स्वरूप, अशोक व रमेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।